मैं भी अब पाषाण हूँ

अरुणिता
By -
0

 


एक इंसान मर गया मुझमें,



जिसको जिंदा देखा था मैंने कभी;



कुछ भग्नावशेष बाकी बचे,



पाषाण ही पाषाण है मुझमें अभी;



लोगों ने नजरें बदली,



नजरिये बदल गये मेरे अपने सभी;



मैं भी अब पाषाण हूँ,



 



बाहर-भीतर, अन्तर् तक अभी;



अब इंसानी बूत है मुझमें,



जो पत्थर-सा बेजान नहीं था कभी;



जम गयी मेरी संवेदना,



मिट गये आदमी के संकेत सभी;



पाषाण बन गई आत्मा,



सचमुच आदमी था मैं भी कभी...।



 



अनिल कुमार केसरी



भारतीय राजस्थानी



 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)