वक्त-वक्त की बात है

अरुणिता
By -
0

 


आदमी का गम नहीं बिकता,



आदमी की हँसी बिक जाती है;



गम के खरीददार नहीं मिलते,



हँसी, हँसते-हँसते खरीदी जाती है।



 



खुशी के सौदागर बहुत है,



दुखों के व्यापारी कहीं नहीं मिलते;



खुशियों में सामिल होने वाले,



बूरे वक्त में अक्सर साथ नहीं चलते।



 



भीड़ लग जाती है पैसे वालों के यहाँ,



रिश्तेदार कहाँ-कहाँ से आ जाते है ?



मगर गरीब का बूझा चूल्हा जलाने,



जमाने के कोई रिश्तेदार नहीं आते है।



 



दुनिया के दस्तूर बड़े निराले है,



जैब भरी हो, तो पराये भी अपने है;



मगर, जैब जब फटी हो,



तो अपने भी पराये हो जाते है।



 



अच्छे वक्त का साथी अच्छे वक्त तक,



बूरे वक्त में काम नहीं आता है;



बूरे वक्त में साथ खड़ा जो भी,



सच्चा साथी वो ही कहलाता है।



 



अनिल कुमार केसरी



भारतीय राजस्थानी



 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)