दिल का दुःख

अरुणिता
By -
0

 


जिन्हें  घुमाया  अपने  कन्धे ,



हाथ  पकड़ जिन्हें खिलाया ।



छोड़   गये  ओ   सारे  बन्दे ,



जिन्हें वदन का दूध पिलाया ।।



 



कभी नहीं ओ  सुध हैं  लेते ,



नहीं   सोचते    होंगे   कैसे ?



खोये हैं  अपने  ही  मद  में ,



नहीं   भेजते   रुपये - पैंसे ।।



 



बनी  है  चिन्ता  कैसे  होंगे ,



बूढ़ी  ऑंखें  तरस  रही  हैं !



जब भी उनकी याद आती ,



हर मौसम में  बरस रही हैं ।।



 



छोटे - छोटे   तब  थे  जो ,



पोता - पोती याद हैं आते ।



चुन्नू - मुन्नू - शीला  - रेखा ,



हमको  तो  बहुत हैं भाते ।।



 



यह  दुःख  कैसे  सहन  करें ,



किसे सुनायें दिल की गाथा ?



दिल का दर्द छुपाके दिल में ,



पड़े हुये हैं  पकड़ कर माथा !!



 



इस दुःख में हम नहीं अकेले ,



जहाँ भी देखो  यही  कहानी ।



सभी अकेले  बिता रहे दिन ,



दादा - दादी  - नाना - नानी ।।



डॉ० सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी



मोथरोवाला , फाइरिंग रेंज(सैनिक कॉलोनी)



लेन नंबर - 3 , फेस - ।।



निकट - महालक्ष्मी हार्डवेयर



देहरादून - 248115(उत्तराखण्ड)



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)