ऋतुराज बसन्त

अरुणिता
By -
0

 


 ऋतुराज   बसन्त  है  आया ,



संग में  बहुत कुछ है  लाया !



 



दिनकर  की   गुनगुनी  धूप ,



मन  को लुभाने  वाला रूप !



 



सुवासित  औ  शीतल  हवा ,



लगती है  तन-मन को  दवा !



 



फूलों  से  झुक जाती  डाल ,



गुलाबी   नीले   पीले  लाल ।



 



मधुमक्खी  पराग  ले जाती ,



बहु उपयोगी शहद  बनाती ।



 



भ्रमर  गुन-गुन  करते आते ,



सुमन  उनको  खूब लुभाते !



 



रंग-बिरंगी  तितली  अनेक ,



मन खुश होता उनको देख !



 



बच्चे  उन्हें   पकड़ने  जाते ,



फुर्र से उड़ती पकड़ न पाते !



 



होली-बसंत के  नाते  गहरे ,



रंगों  से  रंगते  सबके चेहरे!



 



लहलहाती खेतों में फसलें ,



जौ-गेंहू-सरसों कई नशलें ।



 



सजती दुल्हन जैसी धरती ,



हर प्राणी के मनको हरती !



 



धीरे - धीरे  ठण्डक  जाती ,



मनको  भाती  गर्मी आती ।



डॉ० सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी



मोथरोवाला , फाइरिंग रेंज (सैनिक कॉलोनी)



लेन नंबर - 3 , फेस - ।।



निकट - महालक्ष्मी हार्डवेयर



देहरादून - 248115 (उत्तराखण्ड )



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)