बेटी

अरुणिता
By -
0

 बेटी होती एक गुड़िया सी,



सब पर प्यार लुटाती है,



सारी दुनिया के गुलशन को,



बेटी ही महकाती है ।



 



परियों सी होती है बेटी,



मुस्काती, इठलाती है,



जीवन की हर कठिनाई को,



हंसकर ही सह जाती है ।



 



अपने कोमल पंखों से,



छू गगन शौर्य दिखलाती है,



छा जाती वो विश्वपटल पर,



मैंरीकॉम बन जाती है ।



 



होती है जब बात आन की,



लक्ष्मीबाई बन जाती है,



शिरीषा और कल्पना बन,



अपना परचम लहराती है ।



 



ज्योति जलाकर शिक्षा की,



घर-घर प्रकाश फैलाती है,



अपनी त्याग, तपस्या से,



हर घर को स्वर्ग बनाती है ।



 



आन मान गौरव हेतु वो,



दीपदान कर जाती है,



सीता सावित्री अनुसूया बन,



त्याग मूर्ति कहलाती है । 



 



शक्ति स्वरूपा बिन किस,



देहरी द्वारे दीप जलाओगे ?



ना होगी बेटी इस जग में ,



बहू कहां से लाओगे?



 



डॉ0  मीनाक्षी गंगवार



प्रधानाचार्या , राजकीय बालिका हाई स्कूल



उन्नाव, उन्नाव उत्तर प्रदेश



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)