तेरा होना

अरुणिता
By -
0

इस होने में...... तेरा...होना!



ख़ुद को पाकर... सब कुछ खोना!



मधुमय जग के उल्लासों में!



अपने मन को भुला रहें हैं!



हम तो ख़ुद को लुटा रहे हैं । ।



 



मन से मन के आरोहण में!



जग के दृगकोषों के तल में!



नेह दीप के... कोर छोर से!



 नेह अश्रु...बस....गिरा रहें हैं!!



हम तो ख़ुद को... लुटा रहें हैं ।



 



शुचि सुधीयों सा निर्मल पावन!



स्नेह सृजन का गौरव हर क्षण !



वृन्दावन सा कतिपय सुन्दर!



 सदन आश अब बना रहें हैं!!



हम तो ख़ुद को.. लुटा रहें हैं ।



 



सोचो तुम! बैठे हो सब.. तज!



नहीं चाहते अब... कुछ इस पल!



हम... उम्मीद... संजोये सम्मुख!!



ख़ुद को... ख़ुद से..मना रहें हैं!



हम तो....ख़ुद को... लुटा रहें हैं ।



 
आओ अब मिल... पाओ मुझमें!



ढूंढ रहे... जो... तुम...चेतन में!



अवचेतन के भाव संजो कर!



हम चेतन हो बुला रहें हैं!!



हम तो ख़ुद को लुटा रहें हैं!



 



डॉ 0 सत्य प्रकाश



वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद्



काशी हिन्दू विश्वविद्यालय



वाराणसी , उत्तर प्रदेश



  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)