उम्र के साथ

अरुणिता
By -
0

खामोशियां बढ़ती गई उम्र के साथ |



ज़मीर मरता गया हर जुर्म के साथ |



 



हाथ खाली ही रहे दिनरात कमाई के बाद |



वो शख्स बहुत याद आता रहा जुदाई के बाद |



 



यूं तो उनको कभी भूले नहीं हम आशनाई के बाद |



वो और भी याद आते रहे बेवफाई के बाद |



 



शोर ने इतना उदास कर दिया आज।



हम जीने लगे अपनी तन्हाई के साथ ।



 



क्या कहते हम अपनी  बेगुनाही में ।



जब सबूत ही मिला रिहाई के बाद |



 



कल सोच रहे थे हम  जब गहराई साथ |



उसकी सिसकियां सुनाई देने लगी शहनाई  के  साथ |



 



उसको समझ न पाए हम एक मुद्दत के बाद |



जिसको चाहा था हमने बड़ी शिद्दत के साथ |



 



बहुत ही मासूम लगा जब देखा उसको रुसवाई में ।



जानें क्यों उसने कुछ कहा नहीं अपनी सफाई में ।



 



प्रज्ञा पाण्डेय  (मनु)



वापी,  गुजरात



 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)