खुद्दारी नहीं जाती

अरुणिता
By -
0

 भले कोशिश करें पर वक़्त-ए-दुश्वारी नहीं जाती ।



हमारा जिस्म जाता है ये बीमारी नहीं जाती ।



 



तुम्हारे सदके हमने दिल हमारा रख दिया लेकिन,



तुम्हारे खूं में शामिल है, वो गद्दारी नहीं जाती ।



 



हमारी जान लेनी थी? बताते! जान ले लेते ,



छूरियां पीठ पर ए दोस्त यूँ मारी नहीं जाती ।



 



सलीका चाहिए कि दांव पर क्या-कुछ लगाना है,



चौसरों पर कभी यूँ द्रोपदी हारी नहीं जाती ।



 



ये सरकारें सुशासन के भले ही आंकड़े दें पर,



ये नौकरशाह,नेताओं की रंगदारी नहीं जाती ।



 



हमारी रीढ़ को आदत है नब्बे अंश रहने की,



खुदाओं के भी आगे अपनी खुद्दारी नहीं जाती ।



 



-
विवेक दीक्षित



 



 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)