वो लकीरें

अरुणिता
By -
0

 
खींच दी थी तुमने जो,



कुछ आड़ी-तिरछी लकीरें



मेरे मन के कोरे पन्नों पर ।



बन गए हैं उनसे कुछ,



रुपहले चित्र ।



जिनमें मैं हूँ,



तुम हो..



और है न जाने कितने किस्से,



कितनी कहानियाँ ।



दूर-दूर तक फैला



खुला आसमान..



मीलों तक फैली फूलों की चादरें ।



घुली है हवाओं में कोई



अज़ीब सी मदहोशी



टेढ़े-मेढ़े वीरान रास्ते ..



जिन पर फैले है सूखे पत्ते,



और चले जा रहे हैं हम



एक-दूसरे में खोये..



पता नही कब तक ?



कहाँ तक ??



काश ! कभी बाहर न आयें



उन पन्नों से,



बस जायें उनमें...



युगों युगों के लिए



और छोड़ जायें,



बहुत सी दास्तानें..



तुम्हारी, ...... मेरी,



और हमारे प्रेम की...



                      -जय कुमार



शामली, उत्तर प्रदेश




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)