एक तरफ़ा इश्क़

अरुणिता
By -
0

असली प्रेम हमसे पुछो



क्या होता है हाल



ज़रा दिल थाम के सुन लो |



 



जिसकी एक को दिल



कई बार उनकी गलियों



से गुजरता है,



ना देख उन्हें मन कई



ख़्याल बुनता है|



 



दिन और रात के बीच



आँखें उसे खोजती है,



एक झलक भी जन्नत



सा लगता है |



हर ख़्वाहिश उससे



जुड़ जाती है,



उसकी ख़ुशियों में दिल



झूमने लगता है|



 



दिल घबराता भी बहुत है



जमीं से अंबर के मिलन सा



खुदका मिलन देखता हैं,



सोच सोच बेचैन भी होता है



सामने कुछ ना कह अफ़सोस भी



होता है|



 



रात भर उसके ख़्वाबों



में रंग भरता जाता है,



उसकी ख़ुशियों की ख़ातिर



पंगे बहुत पाल लेता हैं |



 



ए दिल ! ज़रा रूक जा



यूँ दुर से निहारेगा कब तलक ,



धीरे-धीरे इश्क़ का बढ़ना



दीवाना किये जा रहा है अब तक |



मिल जाए वो तो ए ख़ुदा तेरी



इनायत होगी,



ये इश्क़ वर्ना ताउम्र



एक तरफ़ा इश्क़ होगी ।



-रीना अग्रवाल

सालेहा, उडीसा 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)