औरत

अरुणिता
By -
1

 कभी देवी बन पूजी जाती है,



कभी लक्ष्मी बन गृह प्रवेश किया जाता है ।



समय की नोक पर उसे हमेशा ढाला जाता है ।



 



सीता से अग्निपरीक्षा ली,



तो द्रोपदी को जुए में हारा जाता है ।



कैसी विडम्बना है औरतो  का ही इम्तहान लिया जाता है ।



 



आज भी हर मोड पर, हर चौराहे पर



औरतो को ही निशाना बनाया जाता है ।



देख सके कोई दर्द उसका ये कहाँ कभी विचार किया जाता है ।



 



हर नजरो का शिकार औरत को ही चुना जाता है ।



रजस्वला है कह कर जिसे परित्यक्त किया जाता है,



हवन, पूजा से दूर उसे बैठाया जाता है!



 



क्यों भूल जाते हो ,



अपने ही जन्म की व्याख्या |



जिस औरत के रूप को जाकर पूजते हो,



मैं ही हूँ वो कामाख्या |



 



 



रीना अग्रवाल

बरगड, उड़ीसा 



 

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें