ग़ज़ल

अरुणिता
By -
0

 





छोटे लोग गिने जाते कंकर की श्रेणी में।



और बड़े आ जाते हैं पत्थर की
श्रेणी में।



 



पल भर में ही कई दिलों का क़त्ल
किया करती
,



जिह्वा अपनी आती है खंजर की श्रेणी
में।



 



अब तक मालिक बनकर ऐंठे थे जो
बाबूजी
,



वृद्ध हुए तो आ बैठे नौकर की
श्रेणी में।



 



रोज़ हलाहल आम आदमी दुख का पीता है,



क्यों न रखें हम उसको तब शंकर की श्रेणी
में।



 



फैशन का ये दौर भयानक त्रासदियाँ
लाकर
, 



आज खड़ा कर दिया हमें जोकर की
श्रेणी में।



 



तुंग हिमालय इतना भी इतराओ मत खुद
पर
, 



दो पल लगता है, जाने सागर की
श्रेणी में।



 



पति-पत्नी के रिश्ते ऐसे बदले आज 'महंत' 



अब दोनों आते मिसेज-मिस्टर की
श्रेणी में।



भाऊराव महंत



बालाघाट, मध्यप्रदेश



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)