मुख़्तसर ज़िन्दगी

अरुणिता
By -
0

 




विराम लगा दो;

ज़िन्दगी  की बेतहाशा दौड़ती
रफ़्तार पर
,

कि जमानेभर से राहत नहीं है,

इस मुख़्तसर ज़िन्दगी  को।



राहत के पल ढूँढ़ती ज़िन्दगी ,

गतिशील है ज़िन्दगी  के सफ़र
पर
,

आज भी तलास जारी है;

सुकून के पलसफों की ज़िन्दगी  को।



आराम की चाहत लेकर,

ज़िन्दगी  दौड़ती, ज़िन्दगी  के रास्तों पर;

सफ़र ने रुकने ही नहीं दिया,

सुकून चाहती मुसाफ़िर ज़िन्दगी  को।



थोड़ी फुर्सत तो दे;

ऐ! कश्मकश से भरी ज़िन्दगी !

तू बड़ी ज़ालिम है;

सताती बहुत है ज़िन्दगी  को।



कुछ पल तो ठहर ज़िन्दगी !

कि तेरे सफ़र की चाल को समझ सकूँ;

तू आजमाती बहुत है,

सफ़र की मुसाफ़िर ज़िन्दगी  को।



 



अनिल कुमार केसरी



भारतीय राजस्थानी



राजस्थान



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)