नवगीत

अरुणिता
By -
0

 

 खिड़की पर



 बैठा है बचपन



 नजरें सड़कों पर।  



सुबह के निकले



मम्मी-डैडी



लौटें सांझ पहर। 



 



ब्रेड-बटर का



किया नाश्ता



बाई लंच बनाती।



भूख लगे तो



दूध रखा है



मम्मी कह कर जाती। 



सिर्फ रात को



साथ बैठकर



करते संग डिनर।



 



मोबाइल है



साथी- भैया



टीवी संग रहना। 



दिन भर आंसू



आते-जाते



सबको ही सहना। 



इकलौता है वारिस



रहता घर पर



दिन-दिन भर।



 



किड्स गार्डन



बंद हो गये



भूले सभी पढ़ाई।



बाबा दादी



 नानी को भी



मेरी सुध न आई।



बैठ अकेला



मन की बातें



किससे कहे कुंअर।



डॉ0 मुकेश अनुरागी



शिवपुरी  , मध्यप्रदेश



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)