बादल वनवास को गये

अरुणिता
By -
0

 आंखों में बाढ़ आ गई,



 बादल वनवास को गए!



 



धरती की फटी हुई



 छाती को देखकर,



झुलसी अमराई के



 कन्धे पर टेक कर -



सिर, सारे सपने



 बेआस सो गए!



बादल वनवास को गये!!



 



 चेहरों से गायब



मुसकानों की चहल-पहल,



आतप का कोप-कहर,



 जीव-जन्तु गये दहल;



 



बेमौसम सारे



 उपवास को गये!



बादल वनवास को गये!!



 



 सूरज से आंख मिलायें



 डींग  हांकें,



नदी,झील,पोखर अब



रोज धूल फांकें ;



इक्यावन थे जो,



 उन्चास हो गये!



बादल वनवास को गये!



डॉ0 कामता नाथ सिंह



             रायबरेली



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)