प्रथम प्रेम-अनुभूति

अरुणिता
By -
0

प्रथम मिले हम दोनों  के नयन,



प्रणय-संबंध तेरा-मेरा अर्वाचीन।



 



प्रेम  यह जन हेतु रहा  मनभावन,



धरा के प्रेमी जोड़ों का चिर प्रेरण।



 



नवोढ़ाओं की  मांग  का भाव-पुंज,



उनकी हृदय-वीणा  की  अनुगूँज।



 



तेरा-मेरा प्रेम व्यष्टि -समष्टि मिलन,



जिसमें परमात्म को आत्म- समर्पण।



 



अवनि पर तुम हो  सौंदर्य-उपमान,



स्त्री-पुरुष सुंदर,कहलाते  चंद्र-वदन।



 



याद मुझे, तेरा  ममत्व प्रेम-आमंत्रण,



संध्या-प्रहर,किशोर- वय  नैन-संकेत। 



 



कोमल धड़कनें करतीं  प्रेम स्वीकृत,



तब से, यह प्रेम,अमरत्व मन-मोहित।



 



यह दिव्य प्रेम ही  रखता है मर्यादित,



भू के प्रेम-पथिक मन को आलोकित।



 



स्नेह-मिलन, सुख-संवर्धन होता है,



परिणय-नियम से बनता है सुखद।



 



जीवन, पुरुषार्थ-रूप देता आनंद ,



स्नेह-सुभग उपवन, भाव-मकरंद।



 



हम दोनो, प्रणयी  हैं  अपरिणीत,



पर,बनाते हैं प्रेमको सत्य शाश्वत।



 



भूतल -प्रेम,दो मन-आत्म  मिलन,



हमारी मुस्कान से होते पल्लवित।



 



मैं प्रेयसी, तेरी आभा से ही जीवित,



हमारी चेतना रखे  जग को हर्षित।



-मीरा भारती



  पटना,बिहार



  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)