मैं फूल हूं

अरुणिता
By -
0




मैं फूल हूं खुश्बू चुराना न तू



दूर रहना मेरे पास आना न तू।



मेरी चढ़ती जवानी को देख कर



मेरे पिछे पिछे आना न तू।



 



मैं तुमसे मोहब्बत करुंगी नहीं



दिल हमसे कभी लगाना न तू।



तुम तो बेवफा हो जानती हूं मैं



मुझको यादों में अपने बसाना न तू।



 



मुझको हरजाई समझना न कभी



भूल कर दिल में प्यार जगाना न तू।



मैं तो अनजान की अमानत हूं



फिर कभी इस तरफ आना न तू।



 



बद्री प्रसाद वर्मा अनजान



गल्ला मंडी गोला बाजार



गोरखपुर उ0 प्र



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)