शरद-नायिका

अरुणिता
By -
0

 परम   सुंदर    शरद ऋतु,



सज-धज धरा पर उतरी।



मन मोहती विश्व-मोहिनी,



शरद नायिका नववधू-सी।



 



तरू से पात गये  सब झर,



नव कोंपलों का हुआ सृजन।



ओस के बूंद गिरे पर्ण पर,



चमकता-दमकता मोती सम।।



 



लहराती हवा चली सर-सर,



पल्लव पर मचाए हल-चल।



श्वेत पुष्पो से ढकी धरनीं,



मधुर राग सुनाती राजहंसी।।



 



झूमती-कुसुम इठलाती-मुकुल,



महकती-प्रसून खिलती-कलियां ।



गंधवाही मंद बयार,भ्रमर



गुजंरित-उल्लासित पंक्तियां।।



 



शरद का नील-श्वेत-वर्ण,



अमलरत्न-सा आकाश।



अमृतवर्षिणी चांदनी,कमल



कुमुदीनियो भरा ताल-तड़ाग।।



 



हरश्रृंगार पूष्पो का कर श्रंगार,



मानो धवल दुग्ध से कर स्नान।



स्वर्ग का अनुभूति कराती इला,



स्वागत स्वागत शरद नायिका।।



 




प्रियंका पांडेय त्रिपाठी



प्रयागराज उत्तर प्रदेश



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)