तू औरत है

अरुणिता
By -
0



तू औरत है 

ये भूलना मत



अपनी इच्छाओं की पिटारी



कभी खोलना मत ।



 



तू माँ बनकर लुटा



स्नेह अपार



बहिन बनकर दे



भैया को प्यार



स्वयं के लिए कभी



सोचना मत ।



 



बनकर पत्नी



घर संभालना



पुरस्कार में मिलेगी



तुझे सिर्फ ताड़ना



अपने लिए कभी



बोलना मत ।



 



यद्यपि अब तू पढ़ी है



दिखने में कुछ बढ़ी है



तस्वीर अब भी तेरी



खोखले आदर्शों पर टंगी है 



तू , तू है वही



ये जग भी वही जग है



भूल से भी स्वयं को



इससे तोलना मत ।



 



आज भी वही



कुत्सित विचार



फब्तियों के दर्शन 



होते बलात्कार



कुछ ना कर पाई



बदलाव की बयार



पुरुष-दर्प की दीवार



तू नोचना मत।



तू औरत है



 ये भूलना मत ।।



 



                        - व्यग्र पाण्डेय 



   कर्मचारी कालोनी



बचपन स्कूल के पास, गंगापुर सिटी



                 सवाई माधोपुर (राजस्थान)



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)