अभी तक

अरुणिता
By -
0

 इक लक्ष्य दिखाकर न दिखा यार अभी तक



मैं देख रहा राह लगातार अभी तक



 



हम रोज़ मिले रोज़ मिले और गले भी



अफ़सोस कि पैदा न हुआ प्यार अभी तक



 



अरमान बहुत और बहुत ख़्वाब हमारे



इक ने न लिया रूप व आकार अभी तक



 



छोटी न घड़ी एक, बड़ी रात अँधेरी



कोई न प्रकट चाँद न भिनसार अभी तक



 



जो देख लिया हुस्न गुनहगार हुआ मैं



ये और मज़ेदार गिरफ़्तार अभी तक



 



संघर्ष किये ख़ूब कि था राज बचाना



नृप ने न दिया एक पुरस्कार अभी तक



 



जो रोज़ नये खोज समाचार कभी दे



उसका न मिला एक समाचार अभी तक



 



 



-
केशव शरण



वाराणसी, उत्तर प्रदेश



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)