चेहरे की रंगत

अरुणिता
By -
0

 तेरी  ख़ामोशी  जान  की दुश्मन हुई।



राज ए दिल छुपाने की चिलमन हुई।



 



चेहरे  की  रंगत  में,चांद नज़र आए,



तेरी   मुस्कुराहटों  की  मधुबन  हुई।



 



हुस्न ए शबाब  उसपे  तेरी शोखियां,



जिसने  देखा  उसकी  जानेमन हुई।



 



तुम जो चलो हवाएं  जुल्फों से खेले,



लहराए  ऐसे  कि काली  नागन हुई।



 



तेरे नैनों से  छलकती जामे मस्तियां,



न उतरे खुमारी जिंदगी नशेमन हुई।



 



'अनजाना' ये सफर है मुश्किल हुआ,



कांटों   भरी  राहें  भी   गुलशन  हुई।



 



-महेश 'अनजाना'



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)