बारिश

अरुणिता
By -
0

अब मैं



इस बारिश को



अच्छा कहूँ या बुरा ?



कल रात



इसने मिट्टी के



कुछ खिलौनों को



फिर मिट्टी में मिला दिया



और मेरे सामने



छोड़ दिया



एक उदास बच्चा



जो खफा था,



न जाने बारिश से



या उन खिलौनों से



-कुमार पवन कुमार ‘पवन’

असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग

 कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान

 सुलतानपुर, (उ० प्र०)





 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)