अकेला

अरुणिता
By -
0

कभी -कभी



मैं बिल्कुल



अकेला हो जाता हूँ



पेड़ की उस



डाल की तरह



जिसके पत्ते



अभी-अभी गुजर गये



बिना किसी शोरगुल के



और अपने पीछे



छोड़ आये हैं,



टूटने की



ढेर सारी आवाजें!



-कुमार पवन कुमार ‘पवन’

असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग

 कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान


सुलतानपुर, (उ०
प्र०)





 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)