पानी

अरुणिता
By -
0

पानी किसी की नहीं सुनता



वह किसी की



व्यथा नहीं देखता



वह सिर्फ बहता है



बहते-बहते



चला जाता है



वहाँ तक



जहाँ हम सोच



नहीं सकते हैं



वह उम्मीदों पर



पानी फेर देता है



सब्र का बाँध



तोड़ देता है



आदमी को पानी-पानी



कर देता है



आँख का



पानी मार देता है



यहाँ तक कि



आठ-आठ



आँसू रूला भी



देता है!



-कुमार पवन कुमार ‘पवन’

असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग

 कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान

 सुलतानपुर, (उ० प्र०)







 



 



   



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)