मेरे हमजोली

अरुणिता
By -
0

 









वादा है तुमसे मेरे हमजोली ,



तुमसे दूर कभी ना जाऊँगी |



कितने हीं विपत्ति आ जाये ,



हर हाल में साथ निभाऊँगी |



 



नेह-राग जो तुमसे है जोड़ा



जुड़ेगा ना अब किसी से फिर



तेरे संग मेरे हमदम-हमराही ,



हर जन्म मैं साथ निभाऊँगी |



 



बन जाओ तुम मनमीत मेरे ,



खुशियों की संसार सजाऊँगी |



चंद्र किरण राहों में दूँगी वार ,



प्रिये मैं तुमसे नेह निभाऊँगी |



 



तुमसे  है  मुझे अनुराग बहुत ,



दूर  कहीं  ना अब  जाने दूँगी |



छोड़ना कभी ना तुम साथ मेरा,



विरह-वेदना में मैं जल जाऊँगी |



 



कितने हीं कष्ट हो कितने विषाद?



स्नेह से सिंचित मैं कर जाऊँगी ,



चिर अभिशप्त हृदय के शूल मिटा,



बन पराग पथ में मैं बिछ जाऊँगी |



 

लेकर अपने हाथों में हाथ मेरा ,



अब तुम भी दे दो ना साथ मेरा  



रंग दो मोहे अपने रंग में प्रिये 



उमंग से  मैं भर जाऊँगी |



 



जो तुम बन जाओे मनमीत मेरे



झंकृत हो जाती मेरी रूह-तार 



नेह-स्पर्श और अगाध- प्रेम  ,



पाकर मैं खुशियों से भर जाऊँगी |



 



दूर कभी जो तुम गये मुझसे ,



प्रिये मैं सहन नहीं कर पाऊँगी 



तेरी खुशियों की खातिर प्रियतम 



साँसे भी अपनी वार मैं जाऊँगी |



 



कमला सिंह 'महिमा'



खोरीबाड़ी, पश्चिम-बंगाल 



 



 



 



 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)